फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर तोड़फोड़ एवं मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गोल मार्केट निवासी व्यक्ति ने दो नामजद तथा 7-8 अज्ञात के खिलाफ मकान में तोड़फोड़ तथा अलमारियों में रखे तीन लाख रुपये एवं छह लाख रुपये के जेवरात गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोल मार्केट निवासी राजीव दुबलिश ने बताया कि उनका गोल मार्केट में पैतृक मकान है। जिसमें वे चार भाई हिस्सेदार हैं। सभी सहूलियत के अनुसार अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह करीब 32 वर्षों से भूतल पर रहते हैं। उनके भाई अरविंद दुबलिश, प्रदीप दुबलिश व कुशाग्र दुबलिश प्रथम एवं द्वितीय तल पर रहते हैं।
कुछ समय से भवन के बंटवारे को लेकर विवाद है। मकान के आगे उनकी दुकान है। वह बीती 24 सितंबर को अपने पुत्र के पास शास्त्रीनगर मेरठ गए थे। उन्हें अगले दिन जानकारी मिली की भतीजे कुशाग्र, उसके जीजा अभिषेक व 7-8 अज्ञात लोग मकान में भूतल पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। परिजनों को आता देख आरोपी गालीगलौज करने लगे। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इस बारे में जानकारी करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। अलमारियों से तीन लाख रुपये एवं छह लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। आला अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें