बाल-बाल बची कांवड़ियों से भरी बस
- फोटो : अमर उजाला
वैन में आग लगने के दौरान वहां से कांवड़ियों से भरी खचाखच बस व कई पैदल कांवड़िये गुजरे। वैन में धमाका होने से पूर्व बस व कांवड़िये निकल चुके थे। अगर उस वक्त वैन में धमाके हो जाते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
पानी व रेत से ग्रामीणों ने बुझाई आग
ग्रामीणों ने वैन में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और रेत का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद सिलिंडर से निकलती आग की लपटों को बुझाने में नाकाम रहे, जिस कारण वैन में सिलिंडर दो बार धमाके से फटा। इन धमाकों से इलाका दहल गया था और लोगों में दहशत फैल गई थी।
सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वैन में आग लगना अलग बात है, लेकिन गैस सिलिंडर में आग लगना बड़े हादसे का सबब बन सकता था। नजदीक दुकान से गैस रिफिलिंग का सामान व गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। जांच कर दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने बताया कि मोरना में जांच पड़ताल के लिए तहसील से टीम को भेजा जाएगा। जिस किसी दुकानदार व प्रतिष्ठान व सेंटर आदि पर आग बुझाने को संयंत्र नहीं होगा, उस पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी से भी जांच कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/