फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अक्तूबर तक फॉर्म सत्यापित कर भेजें कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध बीएड के कॉलेजों में एससी श्रेणी के जिन छात्रों के परीक्षा फार्म छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं आने की वजह से रोके गए हैं, ऐसे छात्रों के फार्म कॉलेजों द्वारा सत्यापित कराते हुए विवि में ऑनलाइन तीन अक्तूबर तक भेजने के लिए कहा है। इनके इंटरनल के अंक भी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाएं समाप्त होने के 10 दिन के अंदर भी अगर इन छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आती है तो इनको खुद शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

यूजीसी नेट की परीक्षा आज से
मेरठ। मेरठ में यूजीसी नेट की ऑनलाइन परीक्षा आज से तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से छह बजे तक आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा में 1607 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नेट की परीक्षा के लिए एफआईटी मवाना रोड, श्रीराम इंस्टीट्यूट जिटौली बाईपास और आईआईएमटी गंगानगर को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें