फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's day: आज होटलों में पार्टी-बुफे की तैयारी, शहर में 800 से ज्यादा शादियां, बजेगा बैंड-बाजा

Wed, 14 Feb 2024 09:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे भी है। आज मेरठ शहर में 800 विवाह संस्कार होने जा रहे हैं। बाजार को 240 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शहर में 800 से अधिक विवाह समारोह होंगे। इसके साथ होटलों और रेस्टोरेंटों में वेलेंटाइन डे पर जश्न की तैयारी है। नवविवाहित जोड़ों के साथ अन्य लोग भी कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेंगे। होटल संचालकों की ओर से मोबाइल पर कॉल कर और मेसेज भेजकर बुकिंग और डिस्काउंट की जानकारी दी जा रही।

विज्ञापन


होटल मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि इस बार वसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे एक ही दिन होने से शादियों सहित अन्य समारोहों को लेकर लोगों खासकर युवाओं में अधिक उत्साह है। होटलों में पीली और लाल थीम पर सजावट भी की गई है। कुछ होटलों को विशेष गुब्बारों से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: वसंत पंचमी आज, चीनी मांझे से पतंग न उड़ाएं, वैलेंटाइन पर होगा प्यार का इजहार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे के लिए आबूलेन, सदर, बोगमपुल, टीपी नगर, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, जागृति विहार के बाजारों में मंगलवार को पूरे दिन खरीदारी हुई। एल्फा बेकरी के संचालक संदीप एल्फा ने बताया कि रेड कलर थीम केक, कुकीज, चॉकलेट, पेस्ट्री आदि की खरीदारी हुई है। स्टोर संचालक हनी सिंह ने बताया पर्फ्यूम, पैंडेंट, टेडी, चॉकलेट, वॉलेट आदि उपहार खरीदे जा रहे हैं।

बैंडबाजे से लेकर आतिशबाजी तक के इंतजाम
शहर में होने वाली शादियों और अन्य समारोहों के लिए बैंडबाजे से लेकर बग्गी, मंडप, कैंटरिंग, डीजे से लेकर आतिशबाजी तक के लिए बुकिंग कराई गई है। कुछ लोगों ने घरों पर भी वसंत उत्सव और वेलेंटाइन डे मनाने के इंतजाम किए हैं।

सराफा बाजार भी चमका
वेलेंटाइन डे पर लाइट वेट ज्वेलरी की सर्वाधिक खरीदारी हुई है। हार्ट शेप अंगूठी, फूलों के आकार और मंदिर के डिजाइन वाले आभूषण भी पसंद किए जा हरे हैं। इसके साथ लव शब्द लिखी चेन की भी खरीदारी हुई है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन से जुड़े आकाश मांगलिक ने बताया कि बाजार में वेलेंटाइन डे के मद्देनजर लाइट वेट ज्वेलरी खरीदी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें