लावड़- एलपीएल सीजन दो में पहले क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते आसपा नेता शाहजेब रसूलपुर। स्रोत : सं
एलपीएल सीजन दो का पहला मैच, आसपा नेता शाहजेब रसूलपुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एलपीएल सीजन दो का शुभारंभ हुआ। सीजन दो का पहला मुकाबला वैष्णवी क्लब ने सात विकेट से जीता। शाहजेब रसूलपुर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल से शरीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
पहला मैच शाही रॉयल क्लब व वैष्णवी क्लब के बीच खेला गया। शाही रॉयल क्लब ने 20 ओवर में शिहाब के 64 रनों की पारी के दम पर सभी विकेट खोकर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैष्णवी क्लब की टीम ने 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 206 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। अफाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान साईम रिजवी, मोहन सैनी, फुरकान सैफी, शाहरुख, बंटी, शाही अब्बास, डॉ. इकबाल मलिक, सम्राट, विशु आदि मौजूद रहे।