फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2948 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
2948 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाया टीका
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से बचाव के लिए 2948 कोरोना योद्धाओं को और टीका लगाया गया। 29765 लोगों का पहला टीकाकरण पूरा हो चुका है, जबकि इनमें से 2046 को दूसरा टीका भी लग चुका है। दोनों टीकाकरण मिला दें तो यह संख्या 31811 हो गई है।
फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण इस बार टीकाकरण 64.5 प्रतिशत रहा। वैसे तो फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का सोमवार को पहला फेज पूरा हो गया, लेकिन अभी इन्हें एक और मौका दिया जाएगा। सोमवार को 4569 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिस, नगर निगम और रेवेन्यू विभाग) को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1621 नहीं पहुंचे। 25 स्थानों पर 36 सत्र में टीकाकरण किया गया। 44 बटालियन और 6 बटालियन पीएसी में सबसे ज्यादा प्रतिशत टीकाकरण हुआ। यहां 55 लोग बुलाए गए थे, लेकिन 265 पहुंचे। इसी तरह दूसरी जगह 70 बुलाए गए थे, 315 पहुंचे। बचे हुए रजिस्टर्ड लाभार्थी आए, जिन्हें टीका लगाया गया। वहीं सबसे कम तहसील अर्बन हेल्थ सेंटर पर पहुंचे। यहां 180 लाभार्थी बुलाए गए थे, लेकिन 32 पहुंचे। टीकाकरण के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। अब इन लाभार्थियों के लिए 28 दिन बाद फिर से सत्र आयोजित किया जाएगा और इनको दूसरी डोज लगाई जाएगी। इस बार 312 डोज नष्ट करनी पड़ी।
विज्ञापन

614 लोग निकले दूसरे जिलों के
कोविड पोर्टल की गड़बड़ी के कारण 614 लोग ऐसे रहे जो दूसरे जिलों में तैनात हैं, लेकिन उन्हें मेरठ में ही गिन लिया गया। इस कारण वे टीकाकरण के लिए नहीं आए।
विज्ञापन

----
अब तक टीकाकरण
दिन लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
16 जनवरी 694 562 81
22 जनवरी 3260 2366 72.6
28 जनवरी 6037 4239 70.22
29 जनवरी 4900 3709 75.7
4 फरवरी 3780 2372 62.8
5 फरवरी 3067 1832 60.0
11 फरवरी 5119 2381 46.5
12 फरवरी 4462 2576 58.0
15 फरवरी 8884 3373 38.0
18 फरवरी 6880 3940 57.3
19 फरवरी 1696 1513 89.2
22 फरवरी 4569 2948 64.5
सर छोटूराम संस्थान में गाइड लाइन का पालन नहीं
मेरठ। सीसीएसयू के सर छोटूराम संस्थान में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जहां तमाम संस्थानों में थंब इंप्रेशन मशीन से हाजिरी पर रोक है वहीं, यहां मशीन से हाजिरी लगवाई जा रही है। इस कारण यहां बड़ी संख्या में शिक्षकों-कर्मचारियों की भीड़ लग रही है। यहां अस्थायी जेल होने के कारण अभी विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें