फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा : रात भर अटकी रहीं लोगों की सांसें, सामान समेटकर छोड़े घर, मौके पर अफसर तैनात

Mon, 08 Feb 2021 10:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोगों में डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर जनपद में रात भर लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि गंगा में जलस्तर नहीं बढ़ा। प्रशासन ने गंगा के सीमावर्ती गांव के लोगों को पहले ही चौकस कर दिया था। सूचना मिलते ही तमाम लोग गंगा किनारे से अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर गए थे। 

विज्ञापन

 
लोगों को लग रहा था कि रात में गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। लेकिन ऊपर से ही गंगा के जल को कंट्रोल कर लिया गया। गंगा में मात्र 7612 क्यूसेक पानी  बह रहा है। प्रशासन के साथ ही तटीय गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पियूष बालियान के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे तक गंगा का जलस्तर सामान्य चल रहा था। अब हरिद्वार से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि गंगा में कितना जल स्तर बढ़ेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें