छह मदरसों की एक ही मान्यता
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा द्वारा जो सूची दी गई उसमें ही फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसमें छह मदरसे ऐसे हैं जिनकी मान्यता तो एक है, लेकिन उन्होंने पांचवीं स्तर और आठवीं स्तर की मान्यताओं को अलग-अलग कर दो लॉट में अंकित कराया है। इन मदरसों में मदरसा बैतुल उलूम किठौर लॉट संख्या 1891 और 2108 पर दर्ज है। इसी तरह मदरसा इस्लामिया कलसूमिया पब्लिक स्कूल किठौर लॉट संख्या 1891 और मदरसा फौकानिया इस्लामिया कलसूमिया किठौर के नाम से लॉट संख्या 1506 पर दर्ज है। मदरसा इस्लामिया मुफीदे आम पूर्वा फैयाजअली लॉट संख्या 2108 और मदरसा मुफीदे आम पूर्वा फैयाज अली के नाम से लॉट संख्या 849 पर दर्ज है। मदरसा हदीसुल कुरआन अरेबिक कालेज ललियाना लॉट संख्या 1446 और उच्च आलिया हदीसुल कुरआन अरेबिक कालेज ललियाना लॉट संख्या 1506 पर दर्ज है। मदरसा हदीसुल कुरआन लिल बनात गर्ल्स ललियाना लॉट संख्या 1891 और आलिया हदीसुल कुरआन लिल बनात गर्ल्स ललियाना लॉट संख्या 849 में दर्ज है। जबकि फौकानिया मदरसा इस्लामिया लिल बनात परीक्षितगढ़ लॉट संख्या 1506 में दर्ज है तो मदरसा इस्लामिया लिल बनात गर्ल्स परीक्षितगढ़ लॉट संख्या 1981 में दर्ज है।
मेरे द्वारा अधिकारियों को जांच सौंपी गई है। इस बार जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच सौंपते हुए उन्हें स्कूल भी अलाट कर दिए गए हैं। ये सभी शीघ्र ही सभी बिंदुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
-अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/