फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किराया फाइनल, शहर में घूमना और भी सस्ता, बच्चों के लिए ये है नियम

Sun, 22 Feb 2026 10:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय कालेखां तक रैपिड चल गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो की सौगात दी है। अब इन दोनों ट्रेनों का किराया घोषित कर दिया गया है।  
विज्ञापन
बेगमपुल स्टेशन पर खुशी का इजहार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मेरठ के बीच फर्राटा भरने वाली देश की पहली नमो भारत (आरआरटीएस) और शहर के अंदर चलने वाली मेरठ मेट्रो के सफर का पूरा लेखा-जोखा सामने आ गया है। अगर आप मेरठ से दिल्ली या गाजियाबाद काम पर जाते हैं, या शहर में ही मेट्रो से घूमना चाहते हैं, तो अब आपको एक-एक पैसे का हिसाब मिल जाएगा।
विज्ञापन

 

मेरठ के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत मेरठ मेट्रो में है। शहर के अंदर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जाने के लिए किराया मात्र 20 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 60 रुपये तक रखा गया है। परतापुर से मोदीपुरम तक का पूरा किराया सिर्फ 50 रुपये है। शताब्दी नगर से मेरठ नॉर्थ जाने के लिए 40 रुपये खर्च करने होंगे। बेगमपुल से रिठानी या शताब्दी नगर के लिए मात्र 30 रुपये का टिकट लगेगा।
 

नमो भारत के किराये की लिस्ट
मेरठ साउथ से दिल्ली: मेरठ साउथ (परतापुर के पास) से अगर आप दिल्ली के जंगपुरा जाना चाहते हैं, तो किराया 170 रुपये होगा। सराय काले खां तक के लिए 160 रुपये और आनंद विहार के लिए 130 रुपये का टिकट लगेगा।

गाजियाबाद और दुहाई का सफर: मेरठ सेंट्रल से गाजियाबाद का किराया 120 रुपये और दुहाई तक का किराया 100 रुपये तय किया गया है।

मोदीपुरम से दिल्ली: अगर आप मोदीपुरम से दिल्ली (जंगपुरा) तक का पूरा सफर करते हैं, तो आपको 210 रुपये देने होंगे।
 

बच्चों के लिए क्या है खास नियम?
नमो भारत में बच्चों के लिए उम्र का नहीं, बल्कि लंबाई का पैमाना रखा गया है। अगर आपके साथ कोई बच्चा है जिसकी लंबाई 90 सेंटीमीटर से कम है तो उसका कोई टिकट नहीं लगेगा, वह बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकता है। लेकिन यदि बच्चा 90 सेमी से लंबा है तो फिर चाहे उसकी उम्र कितनी भी हो उसका पूरा टिकट लगेगा।

प्रीमियम क्लास: वीआईपी सफर का आनंद
जो लोग आरामदायक सोफे वाली सीटों और ज्यादा जगह के साथ सफर करना चाहते हैं, उनके लिए हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच होगा। इस कोच में सफर करने के लिए आपको सामान्य किराये पर 20% एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे।

ये भी देखें...
नमो भारत: मेरठ में मोदीपुरम तक चली रैपिड, अब मुजफ्फरनगर को जगी उम्मीद, जानें कहां तक पहुंची बात


 
विज्ञापन

एक नजर में किराया
कहां से कहां तक किराया

मेरठ साउथ से आनंद विहार 130
मेरठ साउथ से साहिबाबाद 110
मोदीपुरम से गाजियाबाद 150
बेगमपुल से मोदीनगर नॉर्थ 60
भैंसाली से मुरादनगर 90
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें