फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में जाते थे तारीख पर, लौटते थे चोरी का वाहन लेकर, गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2020 10:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ कचहरी में चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिविल लाइन पुलिस ने कचहरी से वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के तीन दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि यह गिरोह कचहरी में तारीख पर आता था और लौटते वक्त दुपहिया वाहन चुराकर ले जाता था। सिविल लाइंस पुलिस ने तीन दिन पहले कचहरी के पास से चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। वह बरामद स्कूटी के कागज नहीं दिखा सके।

वहीं आरोपियों ने अपने नाम अमित पुत्र राजेंद्र निवासी ईशापुरम थाना गंगानगर और विकास पुत्र दीपक निवासी भूड़पुर थाना भावनपुर बताए। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह कचहरी में तारीख पर आता था और लौटते वक्त दुपहिया वाहन चोरी कर ले जाता था।
विज्ञापन


बता दें कि 13 अगस्त को इन्होंने कचहरी परिसर से एक स्कूटी चोरी की थी। पूर्व में बाइक चुराई थी। गिरोह दुपहिया वाहन चोरी कर किसी कबाड़ी को बेच देते हैं। वहीं कुछ वाहन चेसिस नंबर और इंजन नंबर बदलवाकर ग्रामीण क्षेत्रों में खपाए गए हैं। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेगी।

यह भी पढ़ें: हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहन चोर गिरोह के शातिर अपराधी हैं, जो पहले भी जेल जा चुके हैं। गिरोह के अन्य साथियों के अलावा पुलिस ने वाहन खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें