रातभर बस अड्डे पर सोए थे अभ्यर्थी
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक में हुई। इसे लेकर परीक्षार्थी शुक्रवार देर रात में ही सोहराब गेट डिपो पहुंच गए। परीक्षार्थियों ने यहीं पर रात गुजरी। अब दूसरी परीक्षा तीन से पांच बजे तक चल रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप
पीईटी की परीक्षा में करेंट्स अफेयर्स के बिल्कुल लेटेस्ट प्रश्नों को पूछा गया-
1. आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़े चलो अभियान किस केंद्रीय मंत्रालय ने शुरू किया।
2. भारत के किन दो शहरों से अकासा एयर की उड़ान शुरू हुई।
3. अगस्त 2022 में ताइवान के आसपास अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया।
4. किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया।
5. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने किस राज्य में इंडियन इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज लांच किया।
6. भारत में कौन सा राज्य हर घर जल वाला प्रमाणित राज्य बन गया है।