जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
उधर, शनिवार की सुबह अधिशासी अभियंता के खिलाफ जूनियर इंजीनियर संघ के कार्यकर्ताओं ने कोताना रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता बागपत से मिलने के लिए रवाना हो गए।
अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी ने बताया
इस संबंध में जब अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नरेंद्र प्रताप को बड़ौत टाउन में राजस्व वसूली, बिजली सप्लाई सुदृढ़ कराने सहित अन्य विभागीय कार्य सौंपे गए थे, लेकिन वे लगातार लापरवाही कर रहे थे।
उन्हें समझाने के लिए कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। घटना को लेकर अधीक्षण अभियंता बागपत को अवगत कराया जा चुका है। जेई के साथ मारपीट का आरोप झूठा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप
अभियंता नरेंद्र प्रताप ने कहा...
अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप का कहना है कि अधिशासी अभियंता लगातार मनमानी व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जानबूझकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता से मिलने गया था, लेकिन उन्होंने दबंगई दिखाते हुए मेरे साथ मारपीट की।