फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा: 125 विद्यार्थियों की वर्गाकार कतार बनाई तो कितने बचेंगे? इतिहास से करेंट अफेयर्स तक पूछे प्रश्न

Fri, 30 Oct 2026 01:19 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में PET-2026 की परीक्षा 48 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। प्रश्नपत्र में वर्गाकार कतार, अंकों की अदला-बदली, खानवा का युद्ध, योग दिवस की थीम और रामसर स्थलों से जुड़े सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
पीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 शुक्रवार को 48 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। प्रश्नपत्र में गणितीय गणना, तर्कशक्ति, इतिहास और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल शामिल रहे।

विज्ञापन


गणित में वर्गाकार व्यवस्था और अंकों की अदला-बदली पर आधारित प्रश्न पूछे गए। वहीं इतिहास में खानवा के युद्ध, मौर्य साम्राज्य और समुद्रगुप्त की विजयों से जुड़े सवाल रहे। करेंट अफेयर्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम, रामसर स्थल और चीतों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

गणित में वर्गाकार व्यवस्था और अंकों की अदला-बदली
गणित के सवालों में अभ्यर्थियों से पूछा गया कि 125 विद्यार्थियों को अधिकतम संभव वर्गाकार व्यवस्था में खड़ा किया जाए तो कितने विद्यार्थी शेष बचेंगे। इसके अलावा दो अंकों की ऐसी संख्या बताने को कहा गया, जिसके अंकों का योग नौ हो और अंक उलटने पर नई संख्या मूल संख्या से 45 अधिक हो जाए। भिन्नों से संबंधित सवाल भी प्रश्नपत्र में शामिल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: बारिश के बाद मेरठ-एनसीआर की हवा हुई साफ, तापमान 25 डिग्री से नीचे; किसानों की बढ़ी चिंता

Trending Videos
विज्ञापन

इतिहास में खानवा के युद्ध से लेकर मौर्य साम्राज्य तक
इतिहास के प्रश्नों में 1905 में भारत सेवक समाज की स्थापना किसने की थी, यह पूछा गया। बौद्ध ग्रंथ 'दीपवंश' का शाब्दिक अर्थ, तंजावुर का पहला मराठा शासक और समुद्रगुप्त की विजयों का वर्णन करने वाली प्रशस्ति से जुड़े सवाल भी रहे। अभ्यर्थियों से यह भी पूछा गया कि बाबर ने राणा सांगा को किस युद्ध में पराजित किया था और मौर्य साम्राज्य की राजधानी कौन-सी थी।

करेंट अफेयर्स में योग दिवस की थीम और चीतों पर सवाल
समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्नों में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम पूछी गई। इसके अलावा वर्ष 2026 में रामसर सूची में शामिल छारी-ढांड और बोत्सवाना से नौ चीते प्राप्त करने वाले मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित सवाल शामिल रहे।

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य और 11वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के आयोजन स्थल के बारे में भी अभ्यर्थियों से जवाब मांगा गया। अंग्रेजी के प्रश्न में 'Lucid' शब्द का विलोम पूछा गया।

मेरठ के 48 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा
पीईटी-2026 की परीक्षा मेरठ में शुक्रवार को 48 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने 30 अक्तूबर को जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें