फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक महिला की मौत के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम बागपत रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा का कहना था कि माधवपुरम निवासी पूनम (40) तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थी। एक लाख से ज्यादा का भुगतान कराया गया, जब अस्पताल प्रबंधन से आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने को कहा तो इनकार करते हुए महिला की छुट्टी कर दी गई। महिला की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। वहीं, इस बारे में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है सभी आरोप निराधार हैं। महिला के परिवार वाले ही उसे अस्पताल से ले गए थे। उन्होंने लिखित में भी दिया है कि उन्हें चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से कोई शिकायत नहीं है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए लखनऊ से संस्तुति के बाद ही इलाज किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें