फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकडी गांव में बुखार से महिला की मौत पर हंगामा, पति समेत चार लोगों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ईकडी गांव में बुखार से महिला की मौत पर हंगामा, पति समेत चार लोगों को बंधक बनाया
विज्ञापन

सरधना। गांव ईकडी में एक महिला की मंगलवार सुबह बुखार से मौत हो गई। मौत की सूचना पर दिल्ली निवासी ससुराल वाले भी ईकड़ी पहुंचे। महिला के उपचार को लेकर मायका व ससुराल पक्ष के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। दिल्ली निवासी चार लोगों को बंधक बना लिया, जिन्हे पुलिस ने मुक्त कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मृतका का ईकड़ी में ही दाह संस्कार कर दिया गया।
ईकडी गांव निवासी प्रियांशी (21) पुत्री राकेश की शादी पांच माह पूर्व दिसंबर में दिल्ली मौजपुर निवासी दीपक पुत्र गंगाशरण के साथ हुई थी। प्रियांशी की बुखार से तबीयत खराब हुई तो वह पांच दिन पूर्व मायके में आ गई। मंगलवार सुबह प्रियांशी की मौत हो गई। सूचना पर दिल्ली से प्रियांशी के ससुराल वाले भी ईकड़ी आ गए। प्रियांशी के उपचार को लेकर मायका व ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निवासी दीपक के परिजनों ने सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उक्त लोगों ने बताया कि दीपक समेत चार अन्य लोगों को ईकडी में बंधक बनाया हुआ है, जिसके बाद दिल्ली के एक मंत्री की सिफारिश भी थाने पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने की बात कही। पुलिस गांव पहुंची और दीपक व उसके तीन अन्य साथियों को थाने ले आई। थाने पर घंटो तक वार्ता चली, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। वहीं, प्रियांशी के शव को ससुराल वाले नहीं ले जा सके और मायके में ही प्रियांशी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें