फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल टावर को लेकर हंगामा, काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीबाग कॉलोनी में एक कंपनी का मोबाइल टावर लगाए जाने का सोमवार को लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


मोबाइल टावर के लिए जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई की जा रही थी। वहां पर कॉलोनी वाले एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरु कर दिया। लोगों ने विरोध किया गांव के अंदर पहले ही दो मोबाइल टावर लगे हैं जिसके कारण कई लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। नए टावर लगाए जाने से स्वास्थ्य संबंधी खतरा और बढ़ सकता है। हंगामे की सूचना पर लोहिया नगर पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों के विरोध के चलते टावर लगाने का काम रोक दिया गया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस संबंध में लोगों से जिला अधिकारी के यहां शिकायत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें