फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर निगम की जमीन पर दुर्गा मां की मूर्ति लगाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
सुनील कैथवास... सूरजकुंड शमशान घाट के पास दुर्गा माता मंदिर की मूर्ति को पुलिस द्वारा तोड़े जान
विज्ञापन
मेरठ। सूरजकुंड पर श्मशान घाट के पास बुधवार शाम को नगर निगम की जमीन पर चबूतरा बनाकर दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करने को लेकर हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम पुलिस के साथ पहुंची और चबूतरा बुलडोजर से तोड़ दिया। इसका लोगों ने विरोध कर दिया। नगर निगम की टीम ने कहा कि बिना अनुमति उनकी जमीन पर मूर्ति स्थापित नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद नगर निगम की टीम मूर्ति अपने साथ ले गई। हंगामे को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट के पास काली मां का काफी पुराना मंदिर है। बुधवार को मंदिर के बराबर में कुछ लोगों ने चबूतरा बनकर चहारदीवारी करके दुर्गा मां की मूर्ति लगा दी। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंची कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। सहायक नगर आयुक्त शरद पाल, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सिविल लाइन और नौचंदी पुलिस के साथ मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने दुर्गा मां की मूर्ति को हटवाया और बुलडोजर से मूर्ति रखने के लिए बनवाया गया चबूतरा तोड़ दिया। जैसे ही इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को लगी तो वह काफी संख्या में एकत्र हो गए। उन्होंने नगर निगम टीम और पुलिस का घेराव कर दिया।
सीओ सिविल लाइन ने बताया कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समझाया गया है कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापित नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें