फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाजार में बढ़ी रौनक, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
सुनील कैथवास.... घंटाघर चौराहे पर लगा जाम
विज्ञापन
मेरठ। करवा चौथ बुधवार को जमकर खरीदारी हुई। इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई। वहीं, सड़कों पर लोग जाम से जूझते रहे। एसएसपी के निर्देश के बावजूद तैनात किए गए पुलिसकर्मी जाम नहीं खुलवा सके। शहर के अधिकांश मार्गों पर लोगों को जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आफिस टाइम से ही दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, मंगल पांडे नगर, तेजगढ़ी चौराहा और कमिश्नरी आवास चौराहे पर जाम लगना शुरू हो गया। इन स्थानों पर यातायात पुलिस को देखी गई, लेकिन कर्मचारियों ने जमा खुलवाने के लिए जहमत नहीं उठाई और वाहन चालक रेंग रेंगकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके अलावा दिल्ली रोड पर केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबाल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, भूमिया का पुल पर लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा गढ़ रोड पर बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा पर आधा से एक घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।


वहीं, मंगलपांडे नगर, बसपा कार्यालय के सामने फूलबाग कॉलोनी, सूरजकुंड, घंटाघर से लेकर अहमद रोड तक, खैरनगर, लाला का बाजार, वैली बाजार, कोटला बाजार आदि स्थानों पर भी वाहन चालक जूझते रहे। बिजली बंबा बाईपास पर भी जाम से लोग परेशान रहे। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद दोपहर को वेस्ट एंड रोड पर भी जाम लग गया। माल रोड पर दोपहर से लेकर शाम तक लोग जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस की ओर से जाम न खुलवाने पर कई जगहों पर आम लोग पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करते नजर आए।
विज्ञापन



आज और बढ़ सकती है समस्या
त्योहारों के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई है। फिलहाल करवा चौथ के लिए महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। शुक्रवार को करवा चौथ होने के कारण बृहस्पतिवार को बाजारों में भीड़ और अधिक रहने की संभावना है। इससे शहर के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ेगा। अगर जाम से निपटने के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए गए तो बृहस्पतिवार को भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही का कहना है कि सभी प्वाइंट पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जाम वाले स्थानों पर यातायात को सुचारू कराया गया। कहीं पर भी अधिक देर जाम नहीं लगने दिया गया। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण परेशानी हुई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें