फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कांवड़ की ज्यादा ऊंचाई को लेकर हंगामा, पुलिस से झड़प

विज्ञापन
कंपनी बाग टैंक चौराहे पर डीजे की ऊंचाई को लेकर कांवड़ियों और प्रशासन में हुई तकरार डीजे की मानक
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में गांधी बाग के पास रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे डीजे कांवड़ की ज्यादा ऊंचाई को लेकर हंगामा हो गया। पिलखुवा के कांवड़ियों की पुलिस से झड़प हो गई। कांवड़ियों ने एक पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पिलखुवा के कांवड़िये मानक से ऊंची डीजे कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। लालकुर्ती क्षेत्र में गांधी बाग के पास पुलिस कांवड़ की ऊंचाई मानक के अनुसार कम करने को कहा। इसे लेकर कांवड़ियों की पुलिस के साथ कहासुनी हो गई। काफी देर तक पुलिस और कांवड़ियों के बीच कांवड़ की ऊंचाई कम करने को लेकर जद्दोजहद चलती रही। सीओ सिविल लाइन आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत किया। सीओ ने बताया कि गाली-गलौज करने के आरोप गलत हैं। कांवड़ की ऊंचाई मानक के अनुसार कम कराकर कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें