बिजली आपूर्ति सुचारु करने व ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर हंगामा करते लोग। (फलावदा)
फलावदा। विद्युत कटौती व फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से गुस्साए लोगों ने अटल चौक पर विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
कस्बे के व्यापारी नेता अजय शर्मा, व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिशनोई, नगर अध्यक्ष विनीत रस्तोगी, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, अजय कुमार, राकेश, योगेंद्र कुमार, गुड्डू रस्तोगी, राजवीर सैनी, मिस्त्री शाहिद आदि ने बताया कि फलावदा नगर को पर्याप्त बिजली दी जाती थी। गर्मी बढ़ते ही नगर में विद्युत फाल्ट होने के कारण लंबे टाइम बिजली बंद रहती है। कस्बे को दिन भर में नाम मात्र को बिजली मिल पा रही है। जिससे पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। शनिवार शाम को अटल चौक पर रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने के कारण फुंक गया। कस्बे के लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने व बिजली में सुधार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। संवाद