संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में पिलोखड़ी पुल के पास एक जिम में शनिवार को युवती को अंदर लाने को लेकर हंगामा हो गया। आसपास के व्यापारियों ने जिम के अंदर संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका जताते हुए विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर जिम संचालक युवती को लेकर मौके से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
श्यामनगर में पिलोखड़ी पुल के पास आशू की तीन मंजिला इमारत है। इसकी ऊपरी दो मंजिलों पर माधवपुरम निवासी दो युवकों ने एक जिम खोल रखा है। शनिवार दोपहर जिम संचालक एक युवती को लेकर अंदर पहुंचा और गेट बंद कर लिया। इस पर आसपास के व्यापारियों को जिम के अंदर गलत गतिविधियां होने की आशंका हुई। व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देखा जिम संचालक युवती को लेकर चला गया। इस दौरान जिम संचालक की व्यापारियों से कहासुनी भी हुई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
-