फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन महीने पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक आरोपी हिरासत में, दूसरा जमानत तुड़वाकर गया जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर वासित और फरदीन पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान फरदीन, नफीस, सलमान और उनके एक अन्य साथी ने वासित और उसके भाई पर फायरिंग कर दी। हमले में वो बाल-बाल बचे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी नफीस एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया।
विज्ञापन

पहलवान नगर निवासी वासित ने लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह चिकन की दुकान चलाता है। तीन महीने पूर्व बाइक निकालने को लेकर उसकी फरदीन से विवाद हो गया था। शुक्रवार को न्यू इस्लामनगर में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि फरदीन, नफीस, सलमान और उनके एक अन्य साथी ने वासित और उसके भाई पर तमंचे से गोली चलाई। दोनों भाइयों ने भागकर जान बचाई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें