फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नामित सभासदों के शपथ ग्रहण से पूर्व पालिका में हंगामा

विज्ञापन
हंगामे के बाद चेयरमैन कक्ष में चेयरमैन नामित सभासदों को शपथ दिलाते हुए। (मवाना।
विज्ञापन
- ईओ ने दो सभासदों व समर्थकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व नामित सभासदों और उनके समर्थकों द्वारा अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नामित सभासद समर्थकों के साथ पालिका में धरने पर बैठ गए। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष में पालिका अध्यक्ष ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई। इस मामले में ईओ ने दो सभासदों व उनके समर्थकों के खिलाफ थाने में अमर्यादित व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

नामित पांच सभासदों का बुधवार को नगर पालिका में शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। कुछ नामित सभासद काफी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे। नामित सभासदों का आरोप है कि पालिका द्वारा पर्याप्त व्यवस्था उनके व समर्थकों के बैठने के लिए नहीं की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही लोग बैठे हुए थे। उनको बैठने के लिए कुर्सी आदि नहीं थी। कुछ देर सभासद अपने समर्थकों के साथ बाहर खड़े रहे। जब कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी तो नामित सभासदों व उनके समर्थकों का धैर्य जवाब दे गया और वह हंगामा करते हुए पालिका में धरना देकर बैठ गए। एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नगर पालिका की ईओ पूजा सिंह धरना देकर बैठे नामित सभासदों व उनके समर्थकों के बीच पहुंची लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ईओ को पालिका कर्मचारी वापस ले गए। कुछ देर बाद अधिवक्ता आदेश शर्मा वहां पहुंचे और मामला शांत कराते हुए नामित सभासदों से शपथ लेने के लिए कहा। इसके बाद नामित सभासद अर्जुन काली, अक्षत शर्मा, दर्शन चौहान, बाबूराम प्रजापति व अलकनंदा शपथ लेने के लिए अध्यक्ष अखिल कौशिक के कार्यालय में पहुंचे, जहां अध्यक्ष ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई। इसके बाद नामित सभासद व उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए घरों को लौट गए।


बिना कारण हंगामा किया
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दोनों सभासद आवश्यकता से अधिक व्यक्तियों को साथ लेकर पालिका कार्यालय में पहुंचे और बिना कारण हंगामा किया। आरोप है कि एक आरोपी ने उनके साथ बेहद अमर्यादित, अशोभनीय, आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली और भुगत लेने की धमकी दी। उन्होंने तीन नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।



पालिका में अपमान किया गया
नामित सभासद अर्जुन काली व अक्षत शर्मा का कहना है कि जो पत्र उनको शपथ ग्रहण के लिए दिया गया था उसमें कहीं ऐसा नहीं लिखा है कि कितने आदमी लेकर आना है। पालिका द्वारा व्यवस्था नहीं की गई थी। एक प्रकार से पालिका में उनका अपमान किया गया है।
विज्ञापन



बयान...

मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर दी गई है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज लवानिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मवाना

हंगामे के बाद चेयरमैन कक्ष में चेयरमैन नामित सभासदों को शपथ दिलाते हुए। (मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें