फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना ड्यूटी कटवाने को लेकर नगर निगम में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई कर्मचारियों ने अतिरिक्त बोझ डालने पर रोष जताया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनगणना कार्य में ड्यूटी कटवाने को लेकर बुधवार को नगर निगम में फिर से हंगामा हो गया। कर्मचारी ड्यूटी कटवाने या फिर बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। बुधवार को भी ड्यूटी बांटने वालों से कर्मचारियों की बहस हुई। कई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से कुछ लोग अपनी ड्यूटी हटवा रहे हैं। अन्य कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
कुछ कर्मचारियों ने अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि सिफारिश के आधार पर ड्यूटी कटवाई जा रही है। इसे लेकर कई कर्मचारियों ने खुलकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यदि बिना पारदर्शिता के किसी की ड्यूटी हटाई गई तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कुछ कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामे की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने भरोसा दिलाया कि ड्यूटी आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें