फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला बूढ़ा बाबू में हंगामा, ठेकेदार ने ठेका रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोमवार रात पुलिस द्वारा रात 11 बजे झूले बंद कराने और लोगों को मेला स्थल से हटाने की कार्रवाई को लेकर ठेकेदार ने विरोध जताया है। ठेकेदार का आरोप है कि पुलिस की मनमानी से मेला संचालन प्रभावित हो रहा है और उसे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार सिमरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि मेला मैदान में झूले और दुकानें लगाने का ठेका कंपनी के पास है। रात 10 बजे के बाद ही भीड़ बढ़ती है, लेकिन पुलिस रात 11 बजे झूले बंद कराकर भीड़ को खदेड़ रही है। सोमवार रात अशोक की लाट चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झूले बंद करा दिए। ठेकेदार का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से मेला संचालन असंभव हो गया है और अब तक लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है।
उन्होंने मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर मेला ठेका निरस्त करने और जमानत व धरोहर राशि लौटाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि पुलिस उत्पीड़न नहीं रुका तो मेला पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 20 जून को मेले का उद्घाटन हुआ था और उसी दिन मेले के नाम को लेकर भी विवाद हुआ था। अब संचालन को लेकर पुलिस और ठेकेदार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि रात 11 बजे मेला बंद कराने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें