फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाला सफाई के दौरान हंगामा, व्यापारियों और पालिका कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
सरधना। सफाई कर्मचारियों ने मारपीट की घटना को लेकर चेयरपर्सन पति को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड चौराहे पर रविवार सुबह नाला सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका टीम और व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। नाले के ऊपर रखे स्लैब हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। बढ़ते विरोध के चलते पालिका टीम को अभियान बीच में ही रोकना पड़ा।
नगर पालिका की टीम अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में सुबह नालों की सफाई कराने पहुंची थी। दुकानदारों द्वारा नालों के ऊपर स्लैब डाल दिए जाने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था और जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी। इसी कारण पालिका कर्मियों ने जेसीबी मशीन की सहायता से स्लैब हटाने शुरू किए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के स्लैब हटाए जा रहे हैं, जबकि नियमानुसार पहले नोटिस देकर समय दिया जाना चाहिए था। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कर्मचारियों व व्यापारियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। नाराज व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर पालिका टीम को अभियान रोककर लौटना पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने थाना सरधना पहुंचकर व्यापारियों के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं पालिका कर्मचारियों ने चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं था बल्कि नालों की सफाई के लिए स्लैब हटाए जा रहे थे ताकि जल निकासी सुचारु रह सके। नगर के अन्य क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सरधना। सफाई कर्मचारियों ने मारपीट की घटना को लेकर चेयरपर्सन पति को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की 

सरधना। सफाई कर्मचारियों ने मारपीट की घटना को लेकर चेयरपर्सन पति को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें