फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएल शर्मा रोड पर व्यापारियों में मारपीट के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएल शर्मा रोड पर रुपये के लेन-देन को लेकर व्यापारियों के बीच भिड़ंत हो गई। एक व्यापारी को जमकर पीटा गया। लालकुर्ती पुलिस ने मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर लालकुर्ती पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सरस्वती विहार रोहटा रोड के रहने वाले तनुज मित्तल सीसीटीवी कैमरे का काम करते हैं। उनका लेन-देन रुद्रा इंटरप्राइजेज के मालिक सतीश पुंडीर से चलता है। सतीश पुंडीर की पीएल शर्मा रोड पर दुकान है। सीओ ने बताया कि रविवार को वह अपने रुपये लेने के लिए सतीश पुंडीर के पास पहुंचे। जहां पर उनकी कहासुनी हो गई। सतीश पुंडीर और उनके साथियों ने मिलकर तनुज के साथ मारपीट की। पुलिस ने तनुज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें