फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक की साइड लगने पर बवाल..युवकों में विवाद के बाद फायरिंग से मची दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में बाइक की साइड लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर शाम फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के युवक ने तमंचे से दो राउंड फायर कर इलाके में दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों समेत भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र के धनौटा गांव निवासी अतुल कुमार की बाइक की साइड लगने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई थी। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। इसके बाद दूसरा पक्ष अतुल की तलाश में जुट गया। देर शाम अतुल अपने साथियों आकाश, रवि और शिवम के साथ दो बाइकों पर फफूंडा गांव से गुजर रहा था।
इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अतुल व उसके साथियों को रोक लिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने तमंचे से एक हवाई फायर किया और दूसरा फायर जमीन पर किया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ने बताया कि फफूंडा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर तहरीर नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें