फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को पहाड़े नहीं सुना पाए उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय फफूंडा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय फफूंडा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे और पहाड़े सुने। कुछ बच्चे डीएम के सामने पहाड़े नहीं सुना पाए। इससे नाराज जिलाधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को बहुत खराब बताया और सुधार करने के लिए एक माह का समय दिया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. वीके सिंह सोमवार को सीडीओ नूपुर गोयल, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, बीएसए आशा चौधरी के साथ फफूंड़ा स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के समय विद्यालय में 11 शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि इस विद्यालय में एक इंचार्ज शिक्षक, 11 सहायक अध्यापक एवं दो अनुदेशक कार्यरत हैं। विद्यालय में पंजीकृत 372 छात्र-छात्राओं में से 236 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कक्षा एक, दो, तीन एवं कक्षा छह के छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे और पहाड़े सुने। कुछ बच्चों द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का सही उत्तर दिया और सही पहाड़े सुनाए, लेकिन कई बच्चों द्वारा पहाड़े नहीं सुनाए गए। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को बहुत खराब बताया। डीएम ने स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए बीएसए व बीईओ को एक माह का समय दिया। डीएम ने कहा कि स्कूल के बच्चों व शिक्षकों में कोई कमी नहीं है। इंचार्ज शिक्षक व शिक्षकों को ध्यान देना होगा। यहां पर पढ़ाने और पढ़ने की कमी है। प्रतिदिन प्रत्येक कक्षा में सामान्य ज्ञान की बातें पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्कूल में मिड-डे मील के खाद्यान्न की भी जांच कराई। दाल में खराबी मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान को स्कूल के बाहर गंदगी हटाने और बाहर बंधी भैंसों को भी हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्कूल परिसर और शौचालय की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। स्कूल में पंचायत राज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें