फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर व्यापारी ने पडोसी के घर के बाहर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दो पड़ोसियों में कुत्ते को लेकर चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि फर्नीचर व्यापारी ने अपने पड़ोसी के घर के बाहर पिस्टल से गोली चला दी। गोली अपने बांउसर की पिस्टल से चलाई, जिससे काॅलोनी में भी दहशत फैल गई। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की सोफीपुर रोड स्थित आनंद निकेतन काॅलोनी में सी-4 निवासी नवल किशोर रविवार देर शाम अपने घर के पास पालतू कुत्ते को लेकर खडा था। सी-6ए निवासी गौरव दुआ खान नवल किशोर के पास पहुंचा। गौरव दुआ खान का सहारनपुर में फर्नीचर का व्यापार है। गौरव ने नवल किशोर से कहा कि वह कुत्ते को घर के आसपास ने घुमाए वह गंदगी करता है। नवल किशोर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और बहस करने के बाद वह वहां से चले गए। सोमवार सुबह करीब तीन बजे गौरव दुआ खान ने बाउंसर की पिस्टल गाड़ी से निकाली और तीन चार राउंड फायर किए। नवल किशोर और अन्य काॅलोनी के लोग बाहर निकले तो वहां पर कोई नहीं था। पीडित ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मौके से 32 बोर के तीन खोखे बरामद किए गए। पीड़ित नवल किशोर की तहरीर पर पुलिस ने गौरव दुआ खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें