फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जूते पर धार्मिक शब्द लिखने पर हंगामा, कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

Tue, 08 Jan 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
मामला यूपी के मेरठ जिले का है। यहां जूते पर धार्मिक शब्द लिखने के विरोध में एक समुदाय के लोगों ने हापुड़ अड्डा चौराहे पर नारेबाजी कर हंगामा किया। इस दौरान जाम लगाने की कोशिश भी की गई। की। लिसाड़ी गेट और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र का सराय बहलीम निवासी छोटू सोमवार को लालकुर्ती बाजार से जूते खरीदकर लाया था। आरोप है कि जूते के अंदर धार्मिक टिप्पणी लिखी हुई थी। छोटू ने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों को दी। जिसके बाद आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी भीड़ के साथ हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंच गए और जूता बनाने वाली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान हापुड़ रोड, गढ़ रोड और बेगमपुल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लाइनें लग गईं। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला फोर्स के साथ पहुंच गए। हंगामा करने वालों ने जूता बनाने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने भीड़ को शांत कर तहरीर देने को कहा। जिसके बाद भीड़ वहां से हटी। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें