फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार; आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

Fri, 08 Dec 2023 12:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News: साली के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी के होश उड़ गए। इसके बाद पत्नी ने पति को जमकर मार लगाई। वहीं, दंपती में विवाद हुआ तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन
साली पर आया जीजा का दिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति को साली से प्यार हुआ तो पत्नी ने उसको जमकर मार लगाई। पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर महिला को घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को महिला कंकरखेड़ा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने पति के खिलाफ दहेज व देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला की शादी तीन साल पहले सरधना रोड की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी। अपनी देखभाल के लिए उसने अपनी छोटी बहन को घर बुला लिया था। इसी दौरान पति की उसकी छोटी बहन से आंखें चार हो गईं। एक दिन महिला ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। जब महिला को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो बखेड़ा हो गया। उसने अपनी बहन को घर भेज दिया। इससे दंपती में तनाव हो गया।

वहीं, बृहस्पतिवार को महिला ने पति को अपनी छोटी बहन से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया और पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पति और देवर ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का आरोप लगाया। वहीं, देवर पर भी छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। महिला के बयान दर्ज कर दिए गए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें