जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुई 39वीं जूनियर राष्ट्रीय रस्साकशी चैंपियनशिप में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 26 से 29 जून तक आयोजित 39वीं जूनियर राष्ट्रीय रस्साकशी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम की इस सफलता में मेरठ के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में 18 टीमों को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक जीता। टीम के कोच मनोज कनौजिया ने बताया कि प्रदेश टीम में पीयूष, अनक्ष, हिमांशु, निशांत, मयंक, आयुष, रुद्र प्रताप सिंह, अयान, धनंजय और दीपांशु शामिल रहे।
टीम की इस उपलब्धि पर मेरठ जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष पंडित विभोर भारद्वाज ने खिलाड़ियों के स्वागत की घोषणा की। इस अवसर पर चेयरमैन विजय राज काकरान, मेरठ जिला सचिव मनोज कनौजिया, प्रबंधक रजनीश त्यागी, उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ के महासचिव एनके चक्रवर्ती, सह सचिव संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अर्चना कनौजिया आदि ने बधाई दी।