Meerut News: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी बृहस्पतिवार को मेरठ के एसजीएम गार्डन में क्षेत्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए हिंदू और मुसलमान को दिल बड़ा करना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। राष्ट्रीय लोक दल अब से पहले भी कई दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ चुकी है। अब हमारा गठबंधन भाजपा एनडीए के साथ जरूर है लेकिन राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा अलग है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हिंदू-मुस्लिम, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति समेत सभी के हक की लड़ाई लड़ते रहे। इसी विचारधारा को लेकर राष्ट्रीय लोकदल आगे बढ़ रही है। यह बात त्रिलोक त्यागी ने बृहस्पतिवार को एसजीएम गार्डन में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित क्षेत्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन में कही।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की बुनियाद आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सर्वसमाज की एकजुटता पर टिकी है। चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। राष्ट्रीय लोकदल ने सदैव किसान, मजदूर, नौजवान एवं अल्पसंख्यक समाज के हितों और सम्मान की आवाज बुलंद की है।
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता में निहित है। जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर आपसी विश्वास एवं सौहार्द को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रीय लोकदल का उद्देश्य केवल राजनीतिक भागीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, प्रतिनिधित्व और समान अवसर दिलाना भी है। उन्होंने समाज को बांटने वाले लोगों को भी नसीहत दी, साथ ही कहा कि आपसी भाईचारे को कम रखने के लिए हिंदू और मुसलमान को बड़ा दिल रखना होगा। अपने धर्म का सभी सम्मान करें लेकिन किसी दूसरे धर्म का कभी अपमान नहीं करना चाहिए।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दिलनवाज खान, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, विधायक अशरफ अली खान, नरेंद्र खजूरी, विनय प्रधान, राष्ट्रीय सचिव (किसान प्रकोष्ठ) चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर, अभिमन्यु ललसाना, संजय पनवारी, मतलूब गौड़, जावेद रुहासा, नरेश चौधरी, ऋचा सिंह, दिलप्रीत कोहली, रणवीर दहिया, मारूफ एवं जाहिर अब्बासी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।