फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नमाज से लौट रहे युवकों का चालान काटने पर ग्रामीणों ने दरोगा को घेरा, जमकर हंगामा

Sun, 23 Dec 2018 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

मेरठ से सटे जानीखुर्द थाना क्षेत्र की सिवालखास चौकी प्रभारी पर अभद्रता सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बवाल उस समय ज्यादा बढ़ गया, जब आक्रोशित भीड़ के बीच आरोपी दरोगा भी पहुंच गया। दरोगा को चेयरमैन के घर में बंद कर किसी तरह थाना प्रभारी और चेयरमैन पति ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

 
दरअसल, एक सप्ताह पूर्व लालकुर्ती थानें से ट्रांसफर होकर दरोगा धनवीर को जानी थाना की सिवाल खास चौकी का प्रभारी बनाया गया। पांच माह पूर्व भी धनवीर को गंभीर आरोपों चलते सिवाल चौकी के प्रभारी पद से हटाया गया था। लेकिन अधिकारियों ने फिर से दरोगा की तैनाती वहीं पर कर दी। 

ग्रामीणों के अनुसार सिवाल चौकी का चार्ज लेते ही दरोगा धनवीर ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। दो तीन दिन से दरोगा कस्बे में कहीं भी चेकिंग करने के नाम पर ग्रामीणों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बूढ़ा पीर के पास दरोगा धनवीर दो सिपाहियों के साथ बाइकों की चैकिंग कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान पास ही में मौजूद मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे नमाजियों से गाली गलौच करते हुए दरोगा उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ लिया। जिससे नमाजियों में भगदड़ मच गई। इसमें कई व्यक्तियों को गिरने से चोट लग गई।

Trending Videos

घटना की जानकारी थोड़ी ही देर में पूरे कस्बे में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर जमा होने लगे। भीड़ बढ़ते देख पुलिस मौके से चली गई। मामले की जानकारी मिलने पर जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाते हुए चेयरमैन के आवास पर गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत करने लगे। इस दौरान भीड़ भी वहां पहुंच गई। 

वार्ता के दौरान आरोपी दरोगा धनवीर भी मौके पर आ गया। भीड़ दरोगा को देखकर बेकाबू हो गई और गाली गलौच करने लगी। माहौल तनाव पूर्ण होता देखकर चेयरमैन पति गुलजार और थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी ने दरोगा धनवीर को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद भी भीड़ हंगामा करती रही। करीब दो घंटे तक भीड़ के बीच दरोगा चेयरमैन के घर में बंद रहा। इस दौरान भीड़ ने जानी थाना प्रभारी के सामने दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

जानी थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को पूरे मामले से उच्चाधिकारियों से अवगत कराने और दरोगा को शीघ्र ही चौकी से हटाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद भीड़ शांत हुई। वहीं पूरे मामले पर दरोगा धनवीर का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजों के पकड़े गए कुछ युवकों के वाहन छोड़ने का उन पर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे न मानने पर यह हंगामा हुआ है।

जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी के अनुसार पूरी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं ग्रामीणों कहना है कि अगर दो दिनों में दारोगा को नहीं हटाया गया तो एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

सिवालखास चौकी से नहीं हटेंगे दरोगा
जानी थाने की सिवालखास चौकी पर तैनात किए गये दरोगा धनवीर यादव के खिलाफ शनिवार को रालोद नेताओं ने एसपी देहात और  एसएसपी से शिकायत की। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, यशवीर सिंह, राजकुमार सांगवान, अनिल चौधरी और अन्य ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज एक समुदाय के लोगों को परेशान करते हैं, उनका दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया जाए।

एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि चौकी इंचार्ज निष्पक्ष काम कर रहे हैं। उस क्षेत्र में गोकशी बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। अपराध रोकने के लिए ही तैनाती की गई है। धनवीर यादव की तैनाती को लेकर लगातार ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने मांग की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें