फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी के साथ ढाई फीट की पुंगनूर गाय का वीडियो वायरल... मेरठ के लोग खरीदकर घर लाने लगे

Fri, 06 Dec 2024 02:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बेगमबाग निवासी शशि भूषण ने 4.5 लाख रुपये में पुंगनूर नस्ल की गाय का जोड़ा खरीदा है। इस गाय को देखने के लिए शहर के लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
पुंगनूर नस्ल की गाय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पुंगनूर गाय का वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोगों का भी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की पारंपरिक नस्ल पुंगनूर गाय के प्रति लगाव बढ़ गया है। गाय की ऊंचाई सिर्फ 2.5 फीट है। ऐसे में गाय सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बेगमबाग न्यू शिवलोक निवासी शशि भूषण माहेश्वरी ने 4.5 लाख रुपये में पुंगनूर नस्ल की गाय का जोड़ा खरीदा है। इस गाय को देखने के लिए सुबह से शाम तक शहर के लोग बेगमबाग पहुंच रहे हैं। परिवार में कृष्वी और कनिका ने गाय के जोड़े का नाम लक्ष्मी और नारायण रखा है। गाय के घर आने पर उत्सव मनाया गया। विधि विधान से पूजन के बाद मिष्ठान वितरित किया गया। यह गाय प्रतिदिन 2.5 लीटर दूध देती है। 
 
विज्ञापन

शशि भूषण ने बताया कि गाय परिवार के लोगों के साथ घुल-मिल गई है। साढ़े चार वर्ष की होने पर यह गाय पहली बार बच्चा देती है। एक बार बच्चा देने के बाद यह गाय 330 किलो दूध 100 दिन में देती है। औसतन इस गाय का वजन 35 किलो होता है। इस गाय की डिमांड अधिक होने के कारण जोड़े की कीमत 4.5 लाख है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें