अस्पताल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कैपिटल हॉस्पिटल में किठौर क्षेत्र के बहरोड़ा गांव निवासी करिश्मा (30) को बृहस्पतिवार सुबह कैपटल अस्पताल लाया गया था। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद बच्ची को नीचे नर्सरी में शिफ्ट कर दिया गया था। करिश्मा को भी नीचे ले जाया जा रहा था। अचानक ही लिफ्ट टूट गई और धड़ाम से नीचे आ गिरी। एक झटके से करिश्मा गिरी और उसकी गर्दन फंस गई। लिफ्ट टूटी तो जोर का धमाका सा हुआ, जिसके बाद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। लिफ्ट में फंसे लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल टीम मौके पर आ गई। कुछ देर में लिफ्ट में फंसे लोगों को निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो करिश्मा की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य लोगों को भर्ती किया गया।
अस्पताल की टूटी लिफ्ट देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
करिश्मा के परिजनों को जब यह पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के शीशे और बेड तोड़ दिया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना था कि सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अस्पताल से सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
अस्पताल के अंदर जांच करती पुलिस और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला