फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वायरल वीडियो ने बचाई जान

Sun, 22 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में मामूली विवाद के चलते लोगों को सरेआम मारे पीटे जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसी ही एक घटना यूपी के बागपत में हुई जहां एक युवक को मामूली विवाद के चलते दो लड़कों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। कुछ लोगों ने युवक की पिटाई का विडियो बना लिया। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की। 

विज्ञापन


बागपत स्थित दिल्ली बस स्टैंड पर दो युवकों ने एक युवक को सरेआम दौड़ाकर पीटा। दोनों लड़के पंद्रह मिनट तक युवक की पिटाई करते रहे, जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोग मूकदर्शक बन विडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों को तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जाहिद खान के अनुसार चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर शुक्रवार दो युवकों ने एक युवक पर मामूली विवाद के चलते लाठी डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। इसके बाद उसे दौड़ाकर पीटा गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद दोनों युवक को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है ओर हमलावर युवकों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और नहीं कोई रिपोर्ट दर्ज कराने आया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें