मेरठ के थाना लिसाड़ी क्षेत्र के गांव में पड़ोसी कार्तिक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। पति को जानकारी देने पर पंचायत हुई तो मामला दबा दिया गया। अब आरोपी ने महिला की 11 साल की बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को पीड़ित मां-बेटी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए।