फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, दो दिन अस्पताल में तड़पने के बाद मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 07:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ स्थित बहसूमा में युवक ने गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अनुज सैनी को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार अनुज सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ स्थित बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 26 जनवरी (सोमवार) की रात की है। आरोपी अनुज सैनी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घेर (पशु बांधने का स्थान) में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को अर्द्ध मूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की मां को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी को उसके घर पहुंचाया।
 

27 जनवरी की सुबह जब पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि जब किशोरी के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने लोक-लाज का हवाला देकर चुप रहने को कहा और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
 
विज्ञापन

किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम के समय किशोर की मौत हो गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुज सैनी और उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी अनुज सैनी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

ये भी देखें...
शराब पार्टी में मौत: शराब और चिकन का कॉम्बिनेशन तो नहीं बना कारोबारी की मौत की वजह, तीन दोस्त भर्ती, उलझी जांच
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें