फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Tue, 30 Jan 2018 05:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर ओवरटेक करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान कई कारें आपस में भिड़ गईं। आरोपी चालक घायल को अपनी ही कार में लेकर हापुड़ रोड पर निजी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बिजनौर में भी सड़क हादसे में एक युवक की मौत और कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला, जिससे यही सामने आया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा निवासी राजकुमार भड़ाना (50) पुत्र चंद किरन किसान थे। वह परिवार के साथ शास्त्रीनगर जी ब्लॉक में रह रहे थे। दोपहर में वह डिस्कवर बाइक से रिश्तेदारी में हापुड़ रोड से दिल्ली रोड की तरफ जा रहे थे। जुर्रानपुर फाटक के पास इंडिगो कार चालक उसे ओवरटेक कर रहा था। कार चालक ने सामने वाहन आता देख कार साइड में की तो बाइक सवार को टक्कर लग गई। इससे राजकुमार घायल हो गए। इस बीच कार चालक अंकुश ने कार रोकी और आसपास के लोगों की मदद से घायल को संतोष अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने घायल की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर मेडिकल पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी को थाने भेज दिया। बाद में परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसान की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मेडिकल थाने में आरोपी अंकुश ने बताया कि कई कार ओरवटेक कर रही थीं। अचानक ही मेरी कार से हादसा  हो गया। मैंने घायल को बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी।

पढ़ें : हादसा : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के चचेरे भाई समेत दो की मौत, कई घायल

विज्ञापन

ट्रक में मैक्स घुसने से एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के गांव खारी के सवारी उतार रहे मैक्स में ट्रक की टक्कर लगने से मैक्स स्वामी की मौके पर मौत हो गई और रोडवेज कर्मचारी समेत दो घायल हो गए। रोडवेज कर्मचारी को उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया हैं। 

नहटौर थाने के गांव सलारपुर निवासी हमराज हुसैन गांव में चल रही खूनी रंजिश से बचकर झालू में अपनी रिश्तेदारी में परिवार के साथ रहता था। हमराज ने एक स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए मैक्स गाड़ी ले रखी थी। रविवार को वह गाड़ी की सर्विस कराने बिजनौर गया था। रात में बिजनौर से झालू लौटते वक्त बिजनौर में रामलीला मैदान के के पास से मैक्स में झालू और खारी की कई सवारी बैठक गई। मैक्स में झालू के मोहल्ला सादात निवासी मरगूब कुरैशी भी सवार था। मरगूब बिजनौर रोडवेज में कर्मचारी हैं। प्रत्यक्ष दार्शियों के मुताबिक मैक्स से गांव खारी में सवारी उतारी जा रही थी। इस दौरान बिजनौर की ओर से आया ट्रक मैक्स में घुस गया। मैक्स स्वामी हमराज हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। मरगूब व गांव खारी निवासी धर्मवीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मरगूब की हालत चिंताजनक देख उसे मेरठ भेज दिया हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें