हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के गांव नागल निवासी नंदकिशोर की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव समसो में हुई थी। शादी के बाद से उसके भाई जयदीप का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को दोनों भाई गांव समसो में आए हुए थे। शादी को लेकर लड़की पक्ष के लोगों से बातचीत हुई। बातचीत के दौरान जयदीप ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को थाने लेकर चली गई। थाने में दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। थाना प्रांगण में ही दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई। इस दौरान अंगूरी देवी, भोपाल, कश्मीरा, धर्मसिंह, ब्रहमदास, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।