फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग : नोएडा ट्रायल देने पहुंचे के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लीग के चौथे सीजन को लेकर नोएडा किंग्स की ओर से लिए जा रहे हैं ट्रायल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी टी-20 लीग को लीग के चौथे सीजन को लेकर बृहस्पतिवार से नोएडा किंग्स टीम के दो दिवसीय ट्रायल शुरू हुए। ट्रायल में काफी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरठ से भी 25 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। टीम की ओर से शुक्रवार को भी ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
यूपी लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास की टीम के बीच होगा। समापन 6 सितंबर को ग्रीन पार्क कानपुर में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस, लखनऊ फाल्कंस और कानपुर सुपरस्टार टीम प्रतिभाग कर रही हैं। अधिकांश सभी टीम की ओर से ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। नोएडा किंग्स के ट्रायल बृहस्पतिवार को नोएडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए। पहले दिन 400 से अधिक क्रिकेटरों ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। टीम की ओर से सबसे अधिक ध्यान ऑलराउंडर क्रिकेटरों पर दिया गया। इसमें मेरठ से भी दानिश, मोहम्मद वसीम, देवांश, सनी समेत 25 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। सनी ने तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी अपना हुनर दिखाया। उन्हें 6 गेंद फेंकने के लिए दी गईं। टीम प्रबंधन की ओर से इस दो दिवसीय ट्रायल के माध्यम से कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद कैंप मैच में प्रतिभा परखने के बाद इनमें से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चुने गए खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया में भी मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन


24 को आगरा में होगा मिनी ऑक्शन
यूपी लीग को लेकर सभी टीम की ओर से रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। अब सभी 6 टीमों के पास लगभग 45 स्लॉट खाली हैं। इन्हें भरने के लिए 24 जुलाई को आगरा में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं मेरठ के कई क्रिकेटरों की किस्मत भी इस नीलामी प्रक्रिया में चमक सकती है।
विज्ञापन

मेरठ छोड़कर नोएडा में शामिल हुए माधव कौशिक
मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रह चुके गाजियाबाद निवासी बल्लेबाज माधव कौशिक ने मेरठ मेवरिक्स को चौथे सीजन के लिए छोड़ दिया है। वह नोएडा किंग्स में शामिल हो गए हैं। माधव कौशिक एक शानदार ओपनर बल्लेबाज हैं और मेरठ की टीम को कई बड़े मैच जिता चुके हैं। उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें