मेरठ। जिले के पूर्व एनसीसी कैडेट अनुज यादव को एनसीसी अचीवर्स अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने प्रदान किया। श्रद्धापुरी, कंकरखेड़ा निवासी अनुज यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेरठ के एसडी इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। वे कॉलेज में एनसीसी कैडेट भी रहे थे। वर्तमान में अनुज यादव दूरदर्शन दिल्ली में कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर एनसीसी से जुड़े लोगों, शिक्षकों और पूर्व कैडेटों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इस सम्मान को जिले के लिए गौरव का विषय बताया। संवाद