फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, अतुल प्रधान पर आरोप तय, इस मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 13 Jul 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी के सरधना से विधायक अतुल प्रधान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अतुल प्रधान के मुकदमों में न्यायालय ने आरोप तय कर दिए हैं। किस मामले में ये कार्रवाई हुई है आगे जानिए।

विज्ञापन
पेड़ से चिपके अतुल प्रधान व उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ न्यायालय एसीजेएम प्रथम विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट नदीम अनवर की अदालत में समाजवादी पार्टी के सरधना क्षेत्र के विधायक अतुल प्रधान के मुकदमों में न्यायालय ने आरोप तय किए हैं। विधायक के अधिवक्ता गगन राणा ने बताया कि आरोपी अतुल प्रधान के खिलाफ थाना फलावदा में वर्ष 2022 में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। 

विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2015 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर जाम लगाकर पुतला फूंकने के आरोप में और दौराला क्षेत्र में वर्ष 2019 में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 

इन मुकदमों में अतुल प्रधान के चार्ज न्यायालय में बनाए गए तथा आगामी सुनवाई के लिए न्यायालय ने एक अगस्त 2024 की तिथि निर्धारित कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Kargil Vijay : सरसावा वायुसेना स्टेशन पर एयर शो में लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पेड़ कटान के खिलाफ भी अतुल ने चला रखा है आंदोलन
सपा विधायक अतुल प्रधान ने गंगनहर के किनारे पेड़ कटान के विरोध में पेड़ चिपको आंदोलन चला रखा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान अवैध रूप से नियम विरुद्ध किया जा रहा है। पेड़ मेरठ में कट रहे हैं और लगेंगे कहीं ओर। 

विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले में वन राज्यमंत्री केपी मलिक से बात की व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पूरा मामला बताया है। वहीं एनजीटी इस मामले में सुनवाई 25 जुलाई को सुनवाई करेगी। चर्चा है कि वन विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें