फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोस्त ने भागकर बचाई जान

Sun, 24 Jun 2018 11:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के शताब्दी नगर में दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर पिस्टल और तमंचों से गोलियां बरसा दीं। फैक्ट्री मालिक को चार गोलियां लगी हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान फैक्ट्री में बैठे दोस्त ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। मगर वह किसी तरह भाग निकला। बाद में बदमाश पूर्वी यमन नहर की ओर भाग गए। अभी तक इस मामले में कोई रिपेार्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उनके परिजन उसका इलाज कराने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


शताब्दी नगर निवासी गगन की नगर में गगन सैफ इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। शुक्रवार दोपहर वह फैक्ट्री में बैठे अपने दोस्त जितेंद्र के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक युवक अंदर आया और कहा कि हमें सामान देखना है। जैसे ही गगन बाहर आया तो उस पर पिस्टल और तमंचों से बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गगन को चार गोलियां हाथ, पैर, कमर और छाती में लगी है। दोस्त जितेंद्र ने शोर मचाया तो उस पर भी फायरिंग की गई। लेकिन उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। बदमाश बाइकों पर सवार होकर पूर्वी यमन नहर की पटरी से फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मेरठ रेफर किया गया।

पढ़ें : UP में नहीं थम रहा अपराध, युवक को सरेआम मारी गोली, विवाहित बहन का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस
उधर, सीओ रमानंद कुशवाहा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि घटनास्थल से 9 एमएम के तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना की भी जांच की जा रही है। पुलिस की दो टीम इसमें लगाई गईं है और शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

घरों में दुबक गए लोग
दिनदहाडे़ शताब्दी नगर में फायरिंग से इतने दहशत में आए कि घरों में दुबक गए। एक-दो लोगों ने साहस दिखाने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने उनकी ओर तमंचे तान दिए। इस संबंध मे कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि घायल गगन का उपचार कराया जा रहा है। हालत ठीक होने पर ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें