फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामान उधार नहीं देने पर युवकों की दबंगई, पिता व बेटी को किया घायल, पुलिस देख हुए फरार

Mon, 24 Sep 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामला यूपी के बागपत का है जहां दुकान से सामान लेने आए कुछ युवकों ने उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर युवक फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार में सामान न देने पर बड़ौली गांव में सोमवार की दोपहर कुछ दबंगों बाप व उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकडने का प्रयास किया,लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
         
घायल विनोद बड़ौली गांव का रहने वाला है, वह गांव में परचून की दुकान करता है। सोमवार की दोपहर कुछ लोग दुकान पर आए और उसे कोल्ड ड्रिंक सहित नमकीन व अन्य सामान लेने लगे। बाद में जब विनोद ने पैसे मांगे तो उन्होंने बाद में देने की बात कहीं, इस पर विनोद ने उधारी में सामान न देने से मना कर दिया।

इस पर दबंगों ने विनोद व उसकी बेटी काजल पर हमला बोल दिया और लात-घुसो व लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें