फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: बारिश से भरभराकर गिरी मकान की पक्की छत, परिवार के बेहद करीब से गुजरी मौत

Mon, 24 Sep 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बारिश के बाद गिरा मकान का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सहारनपुर के बेहट में बारिश से एक गरीब परिवार के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घर के सभी सदस्य बाल बाल बचे।  
विज्ञापन

 

बाल बाल बचे परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
संजय कालोनी में एक गरीब परिवार के मकान की अचानक छत गिर गई। गनीमत रही, कि परिवार के सभी आठ-दस सदस्य बाल-बाल बच गए। छत गिरने से मलबे और बारिश का पानी मकान के अंदर भरने से पीड़ित परिवार का सभी घरेलू सामान नष्ट हो गया है।
 
जमील अपने परिवार के लोगों के साथ मकान के अंदर सोया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 5:30 पर अचानक कमरे की छत से सीमेंट के टुकड़े टूटकर गिरने लगे। इस पर जमील अपने बीवी बच्चों को लेकर जैसे ही कमरे से बाहर निकला, तो उसकी छत भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही, कि जमील समय रहते अपने बीवी बच्चों के साथ बाहर निकल आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन

जमील और उसकी पत्नी इमराना ने बताया, कि जिस मकान में वह अपने आठ बच्चों के साथ रह रहे है, वह काफी पुराना हो चुका था। उसकी छत भी काफी जर्जर थी। गरीबी और तंगहाली के हालात में वह मकान की मरम्मत नहीं करा पा रहे थे।

परिवार का सभी घरेलू सामान मलबे और छत टूटने के बाद अंदर भरे बारिश के पानी में नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक उसका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उनके सिर पर छत भी नहीं रही है। पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें