फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सौरभ चौधरी की दमदार वापसी! एयर पिस्टल ट्रायल में नंबर वन बने, पेरू में जीता ब्रॉन्ज और मिक्स में गोल्ड

Thu, 03 Jul 2025 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल में देश में नंबर वन रैंक हासिल की। पेरू वर्ल्ड कप में कांस्य और मिश्रित टीम में स्वर्ण जीतकर शानदार वापसी की।
विज्ञापन
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कलीना गांव निवासी शूटर सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 583.93 औसत के साथ देश में नंबर वन रैंक प्राप्त की है। उन्हें यह रैंक देहरादून में एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल के दौरान प्राप्त हुई। देश का नंबर वन शूटर चुने जाने पर उनके भाई नितिन सहित अन्य परिजनों ने खुशी जताई।

विज्ञापन


ओलंपियन निशानेबाज अंजुम मौदगिल और सौरभ चौधरी ने देहरादून में राइफल और पिस्टल के लिए हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। सौरभ के बाद आदित्य 582.75 के साथ दूसरे और अनमोल 582.33 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2022 के ओलंपिक खेलों के बाद से गुम हुए सौरभ फिर से चमकने लगे हैं। वह अप्रैल 2025 में ही पेरू और अर्जेंटीना दोनों वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए और उन्होंने पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन किया है। करीब तीन साल तैयारी करने के बाद पेरू और अर्जेंटीना में वर्ल्डकप के लिए वह भारतीय टीम में चुने गए।

 

पेरू वर्ल्डकप में सिंगल में जीता था कांस्य और मिक्स में स्वर्ण
सौरभ चौधरी ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (अप्रैल 2025) में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारतीय निशानेबाजी टीम में शानदार वापसी की थी। उन्होंने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में 219.1 स्कोर कर कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

बड़ी उपलिब्धयां...
-आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप में तीन स्वर्ण पदक
-2018 एशियन गेम्स व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक
-एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पांचवें शूटर
-आईएसएसएफ विश्व शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
-अर्जेंटीना में 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक
-2019 सीनियर प्रतियोगिता में मनु भाकर के साथ स्वर्ण पदक
-नई दिल्ली आईएसएसएफ विश्व कप में रिकॉर्ड बनाकर ओलंपिक कोटा प्राप्त किया
-2019 आईएसएसएफ विश्वकप फाइनल में रजत पदक
-2020 में नेशनल चैंपियनशिप जीती
-टोक्यो ओलंपिक में किया प्रतिभाग किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें