जुलाई में अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। मानसून की पहली ही बारिश में 137 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक रही है। इसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ यूपी शाही का कहना है कि अगले कुछ दिनों में फिर से झमाझम बारिश के आसार हैं। लोगों को अब अगले मानसूनी दौर का बेसब्री से इंतजार है, जो उमस से राहत दिला सके।